महिलाओं के लिए होम लोन पर Stamp Duty की छूट:- अगर आप एक Lady हैं और घर खरीदने की सोच रही हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। भारत सरकार और कई राज्य सरकारें महिलाओं को Home Loan और Stamp Duty पर विशेष छूट देती हैं।
इसका मकसद है कि महिलाएँ आर्थिक रूप से सशक्त हों और प्रॉपर्टी में उनकी Ownership बढ़े।
आज हम विस्तार से समझेंगे कि महिलाओं को Home Loan पर Stamp Duty में कितनी छूट मिलती है, किन-किन राज्यों में यह लागू है और इसका फायदा कैसे उठाया जा सकता है।
महिलाओं के लिए होम लोन पर Stamp Duty की छूट क्यों दी जाती है?
भारत में परंपरागत रूप से प्रॉपर्टी खरीददारी में पुरुषों का नाम आगे रहता है। सरकार चाहती है कि महिलाएँ भी संपत्ति की मालकिन बनें। इसी वजह से जब कोई महिला अपने नाम पर घर खरीदती है, तो उसे Stamp Duty पर 1% से 2% तक की छूट दी जाती है।
👉 Example: – अगर घर की कीमत ₹50 लाख है और Stamp Duty 6% है, तो सामान्य खरीदार को ₹3 लाख भरना होगा।
लेकिन अगर खरीदार महिला है और उसे 2% छूट मिलती है, तो उसे सिर्फ ₹2 लाख Stamp Duty देनी होगी।
यानी सीधा ₹1 लाख की बचत!
किन राज्यों में महिलाओं को Stamp Duty छूट मिलती है?
भारत के कई राज्यों में यह सुविधा दी जाती है। अलग-अलग राज्यों में यह छूट 1% से 2% तक हो सकती है।
| राज्य | सामान्य दर | महिलाओं के लिए दर | छूट |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | 6% | 4% | 2% |
| उत्तर प्रदेश | 7% | 6% | 1% |
| हरियाणा | 7% | 5% | 2% |
| राजस्थान | 6% | 5% | 1% |
| पंजाब | 7% | 5% | 2% |
| महाराष्ट्र | 6% | 5% | 1% |
👉 यानी, अगर महिला अपने नाम पर प्रॉपर्टी खरीदती है तो सीधा लाखों की बचत हो सकती है।
होम लोन में महिलाओं को और क्या फायदे मिलते हैं?
Stamp Duty के अलावा भी बैंक और सरकारें महिलाओं को कई Benefits देती हैं:
-
कम ब्याज दर (Low Interest Rate):
महिलाओं को आमतौर पर 0.05% – 0.1% तक कम Home Loan Interest Rate मिलता है।-
जैसे SBI, HDFC, ICICI बैंक आदि।
-
-
ज्वाइन इनकम बेनिफिट (Clubbed Income Benefit):
अगर महिला और पति मिलकर Loan लेते हैं (Joint Loan), तो Repayment Capacity बढ़ती है और Loan Approval आसान होता है। -
PMAY (प्रधानमंत्री आवास योजना) में प्राथमिकता:
अगर महिला Applicant है, तो PMAY Subsidy Priority में मिलती है।
वैसे मैंने महिलाओं के होम लोन को लेकर Detail में आर्टिकल लिखा हैं आप उसे भी चेक कर सकते हैं।
Also Check: – महिलाओं के लिए होम लोन – SBI, LIC और Subsidy योजनाओं के साथ पाएं अपने सपनों का घर
महिलाओं को Stamp Duty छूट पाने के लिए क्या करना होगा?
-
Property की रजिस्ट्री महिला के नाम पर होनी चाहिए।
-
ज़रूरी Documents जैसे Aadhaar, PAN, ID Proof जमा करने होंगे।
-
अगर Husband-Wife दोनों के नाम पर Property है, तो भी छूट मिल सकती है (State के नियमों के अनुसार)।
-
Payment के समय Registrar Office में Women Beneficiary Option चुनना होता है।
Conclusion
महिलाओं के लिए Home Loan लेना और घर खरीदना अब पहले से आसान और सस्ता हो गया है। Stamp Duty छूट, कम ब्याज दर और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर महिलाएँ लाखों रुपये बचा सकती हैं।
इसलिए, अगर आप महिला हैं और नया घर खरीदने का सोच रही हैं, तो अपने नाम पर Home Loan लेकर यह सभी फायदे जरूर उठाइए।
वैसे आप ये आर्टिकल चेक करना न भूलें। आपको सारी Detail मिल जाएगी।
Also Check: – महिलाओं के लिए होम लोन – SBI, LIC और Subsidy योजनाओं के साथ पाएं अपने सपनों का घर
FAQ’s
तो अब चलिए देखते हैं इससे कुछ जुड़े हुए ऐसे सवाल जिसे लोग अक्सर पूछते रहते है और जिसके बारे में लोग जानना चाहते हैं।
महिलाओं को होम लोन पर सब्सिडी कैसे मिलती है?
Ans: – महिलाओं को प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत होम लोन पर ब्याज सब्सिडी मिलती है। इसके लिए महिला का नाम प्रॉपर्टी में मालिकाना हक में होना जरूरी होता है।
होम लोन पर टैक्स बेनिफिट का दावा कैसे करें?
Ans: – होम लोन की EMI में दिए गए ब्याज पर धारा 24(b) और मूलधन पर धारा 80C के तहत टैक्स छूट का दावा किया जा सकता है। इसे ITR फाइल करते समय दिखाया जाता है।
महिलाओं के लिए होम लोन के क्या लाभ हैं?
Ans: – महिलाओं को होम लोन पर ब्याज दर में 0.05% तक की छूट, स्टांप ड्यूटी में राहत और PMAY जैसी सरकारी सब्सिडी योजनाओं का लाभ मिल सकता है।
हाउसिंग लोन के मूल्यांकन को आयकर से कितनी छूट दी जा सकती है?
Ans: – Interest पर सालाना ₹2 लाख तक और मूलधन पर ₹1.5 लाख तक की छूट आयकर अधिनियम के तहत मिल सकती है, यदि शर्तें पूरी होती हैं।
2025 में प्रधानमंत्री होम लोन सब्सिडी कितनी है?
Ans: – 2025 में PMAY योजना के तहत EWS और LIG वर्ग को अधिकतम ₹2.67 लाख तक की ब्याज सब्सिडी मिल सकती है, पात्रता के आधार पर।
एसबीआई में महिलाओं के लिए कौन सी होम लोन योजनाएं हैं?
Ans: – SBI महिलाओं के लिए विशेष “Her Ghar” होम लोन ऑफर करता है, जिसमें Interest Rate में रियायत और आसान दस्तावेज़ी प्रक्रिया शामिल होती है।



