- Mukteshwar Temple Juhu Mumbai: दोस्तों अगर आपको मंदिर जाने का शौक है तो आज मैं आपके साथ ऐसे मंदिर की Details शेयर कर रहा हु जो अपने आप में आध्यात्मिक और मशहूर है लेकिन बहुत कम लोगो को इस मंदिर के बारें में पता हैं।
Juhu ISKCON के सामने एक ऐसा मंदिर बना है, जो सदियों से श्रद्धालुओं को शांति और आस्था का अनुभव दे रहा है – Mukteshwar Temple Juhu Mumbai।
तो यहां का जो Entrance हैं सबसे पहले आपको एक लाल गेट दिखाई देगा जहा से आपको प्रवेश करना हैं।
यहां पर जूता-चप्पल निकालने की जगह है आपको सबसे पहले यही काम करना है उसके बाद लेना है एक छोटा सा टिकट और पहुंचना है मंदिर के अंदर।
Mukteshwar Temple juhu mumbai
Juhu के ISKCON Temple में तो सभी जाते हैं लेकिन उसके सामने Mukteshwar Temple Juhu Mumbai में शायद ही आप गए हो। मंदिर का प्रवेश द्वार लाल रंग से सजा हुआ है, जो भक्तों को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर देता है।
तो यह मंदिर आपकी सोच बदल देगा! यहाँ न तो सिद्धिविनायक जैसी भीड़ है और न ही ISKCON जैसा चहल-पहल, बल्कि एक ऐसा माहौल है जहाँ समय थम-सा जाता है।
चलिए, जानते हैं इस मंदिर के रहस्य, इतिहास और वो बातें जो इस Mukteshwar Temple को अपने आप unique बनता हैं।
History of Mukteshwar Temple Juhu Mumbai
अगर Mukteshwar Temple के इतिहास की बात करे तो ऐसा माना जाता है , कि “मुक्तेश्वर” भगवान शिव का एक नाम है, जिसका अर्थ है “मुक्ति देने वाला” (मोक्षदाता)।
मान्यता है कि इस मंदिर में सच्चे मन से पूजा करने वाले भक्तों को भगवान शिव की कृपा से जीवन के बंधनों से मुक्ति मिलती है।

यह मंदिर लगभग 100-150 साल पुराना है। कुछ इतिहासकारों के अनुसार, यह मंदिर मुंबई के विकास काल में बनाया गया था, जब जुहू क्षेत्र अभी एक छोटा सा गाँव हुआ करता था।
मुक्तेश्वर मंदिर की वास्तुकला दक्षिण भारतीय शैली से प्रेरित है, लेकिन इसमें महाराष्ट्र की स्थानीय कला का भी सम्मिश्रण देखने को मिलता है। मंदिर का शिखर और परिसर की मुर्तिया सफेद पत्थर से बना हुआ है और उस पर बारीक नक्काशी की गई है।
Mukteshwar Temple को अपने आप में Iconic क्यों हैं
यह मंदिर अपने आप में Iconic इसलिए है क्योकि कि यहाँ पर आपको लगभग सभी देवी देवताओं और साधु-संतों के दर्शन मिल जाते हैं। आप ऐसा कह सकते हैं की यह एक मंदीर आपको चारों धाम की यात्रा करा सकता है।
जहाँ पर सभी देवी देवताओं की मूर्तियां और उनके सभी रूपों का वर्णन बहोत ही बेहतरीन तरीको से किया हुआ हैं । जो श्रद्धालुओं को अपनी तरफ आकर्षित करता हैं ।

वैसे तो यहाँ पर कई देवी देवताओं, साधु-संतों की मूर्तियों हैं । लेकिन चलिए देखते हैं कुछ ऐसे देवी देवताओं के नाम जिनके आप सभी रूपों के दर्शन आप इस Iconic Mukteshwar Temple में कर सकते है।
भगवान गणेश के सभी रूपों के दर्शन
भगवान गणेश हिंदू धर्म के प्रमुख देवताओं में से एक हैं। उन्हें “विघ्नहर्ता” (बाधाओं को दूर करने वाले) और “सिद्धिविनायक” (सफलता के दाता) कहा जाता है।
वे शिव-पार्वती के पुत्र हैं और किसी भी नए कार्य की शुरुआत में उनकी पूजा की जाती है। उनका नाम “गणपति” (समूहों के स्वामी) और “बुद्धि के देवता” के रूप में भी प्रसिद्ध है।

गणेश जी के विविध रूप भक्तों को जीवन के हर चरण में मार्गदर्शन देते हैं। इनके दर्शन और पूजन से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक, और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध होता है।
गणेश चतुर्थी, विनायक चविथी जैसे पर्वों पर इनके विशेष रूपों की आराधना की जाती है। इस Mukteshwar Temple में आपको भगवान गणेश के सभी रूपों के दर्शन होते हैं।
भगवन विष्णु के अनोखे मनमोहक रूप का दर्शन
वैसे ही भगवन विष्णु के दर्शन करने के लिए लोग अलग -अलग मंदिर और ISKCON जाते हैं। लेकिन इस मंदिर में भी आप भगवान विष्णु के अनेक रूपों के अलौकिक दर्शन करीब से कर सकते हैं। जो आपको जरूर आकर्षित कर लेंगे।

आप इस मंदिर में अलग से दीप लेकर मंदिर में दीप जला सकते, मंदिर की सजा सकते हैं। आपको इनकी छवि इतनी अच्छी लगेंगी की आपका समय कैसे बीत जाएंगे आपको पता ही नहीं चलेगा।
महादेव के सभी मनमोहक रूपों के दर्शन
भगवान शिव, जिन्हें “महादेव” कहा जाता है, सृष्टि के संहारक, पालनहार, और संयोजक हैं। उनके विविध रूपों के दर्शन मात्र से ही भक्तों को आध्यात्मिक, मानसिक, और भौतिक लाभ प्राप्त होते हैं। प्रत्येक रूप का अपना अद्भुत संदेश और कल्याणकारी प्रभाव है।

आप इस मंदिर में आएंगे तो आपको यहाँ देवो के देव महादेव जी के दर्शन प्राप्त होंगे। साथ ही उनके उनके सभी रूपों के भी दर्शन पाने का मौका मिलेगा। जो आपको बहुत ही कम मंदिरो में देखने को मिलेगा।
शिवलिंग की पूजा से मन एकाग्र होता है और चेतना का विस्तार होता है। यह ब्रह्मांडीय ऊर्जा से जुड़ने का माध्यम है, जो मोक्ष की ओर ले जाता है। शारीरिक और मानसिक शांति प्राप्त होती है।
माता रानी के सभी मनमोहक रूपों का दर्शन
माँ दुर्गा शक्ति, साहस, और ममता की प्रतीक हैं। उनके विविध रूपों के दर्शन से भक्तों को आध्यात्मिक, मानसिक, और सांसारिक कल्याण की प्राप्ति होती है। प्रत्येक रूप विशेष शक्तियों और संदेशों को समेटे हुए है, जो जीवन के हर संघर्ष में मार्गदर्शन करते हैं।

तो आपको एक ही जगह Mukteshwar Temple में आपको माता रानी के सभी रूपों के दर्शन होते हैं। जिसका नजारा अतभुद और अलौकिक होता हैं। आपको वहा से हिलने का मन नहीं करेगा।
इनके दर्शन से मन को शांति, शारीरिक सहनशक्ति, और आंतरिक दृढ़ता मिलती है। नवजीवन की शुरुआत के लिए यह रूप शुभ माना जाता है।
साई बाबा के दर्शन
साई बाबा 19वीं-20वीं सदी के एक महान संत थे, जिन्हें सभी समुदायों के लोगो द्वारा समान रूप से पूजा जाता है। उनका जीवन सादगी, प्रेम, और सर्वधर्म समभाव का प्रतीक है। साई बाबा को “कलियुग के अवतार” माना जाता है, जो भक्तों के दुख हरते हैं।
उनके द्वारा जी जानी कुछ प्रमुख शिक्षाएँ:-
- “श्रद्धा और सबूरी” (विश्वास और धैर्य): जीवन की हर चुनौती का समाधान है।
- सेवा और दान: “जो कोई मेरे द्वार पर आए, उसे कभी खाली हाथ न लौटाएं।”
- एकेश्वरवाद: “सबका मालिक एक” – ईश्वर एक है, चाहे उसे किसी भी नाम से पुकारो।

साई बाबा और साधु-संतों के दर्शन मनुष्य को भौतिकता से ऊपर उठाकर आध्यात्मिक ऊर्जा से जोड़ते हैं। इनके सानिध्य से व्यक्ति को आंतरिक शक्ति, धैर्य, और जीवन का सही उद्देश्य मिलता है।
ये महान आत्माएँ समाज में धर्म, मानवता, और एकता का संदेश फैलाती हैं। Mukteshwar Temple में आपको ऐसे महान आत्माओं के दुर्लभ दर्शन मिलते हैं।
वैसे इस घोर कलयुग में आजकल साधु-संतों पर विश्वास करने लायक नहीं हैं। श्रद्धा और बाकि सब चीजें तो बहुत दूर की बातें हैं।
Conclusion
दोस्तों, अगर आप किसी को कोई Gift देना चाहते हैं जिससे यो आपको हमेशा याद करें । तो आपको उसे कुछ इस तरह का Gift देना चाहिए। यह एक ऐसा Gift है जो वो कहीं पर अपने घर में लगा सकता है।
जब भी इसे देखेगा तो याद करेगा, हाँ, मुझे मेरे इस दोस्त ने दिया था। ऐसे Gift अच्छे भीं होते है और Low Budget में भी आ जाते हैं।
निष्कर्ष में बस यही कहना चाहूंगा कि अगर आप Juhu ISKCON जाते हैं तो आपको Mukteshwar Temple जरूर जाना चाहिए। जैसे आपको Juhu ISKCON पसंद आता है।
मुझे पूरा यकीन है कि आपको Mukteshwar Temple भी पसंद आएगा। यहाँ पर आप सभी देवी-देवताओं के दर्शन हो जाएंगे। एक अलग सुकून और शांति महसूस होगी जो आपको Juhu ISKCON में शायद ही देखने को मिलें ।
Also Read: – Maa Ashapura Dham Thane-Majiwada । इच्छापूर्ति आशापुरा माता मंदिर ठाणे माजीवाड़ा



